राजनांदगांव

कोमल ने किसानों को किया आश्वस्त, शीघ्र मिलेगा क्षतिपूर्ति
23-Mar-2024 2:13 PM
कोमल ने किसानों को किया आश्वस्त, शीघ्र मिलेगा क्षतिपूर्ति

 सीएम को पत्र लिखकर फसल बर्बादी पर आर्थिक सहायता के लिए किया था निवेदन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च।
बीते तीन-चार दिनों से क्षेत्र में हुए बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से रबी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने किसानों को आश्वस्त किया है कि किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार किसानों को फसल बर्बादी का क्षतिपूर्ति देगा। सरकार के आदेश पर विभागीय सर्वे एवं नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार हेाते ही किसानों को क्षतिपूर्ति राशि सरकार देगी। 

उन्होंने बताया कि जिन किसानों का फसल बर्बाद हुआ है, उन्हें फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा आरबीसी 6.4 के तहत तत्काल प्रदान किया जाएगा। किसानों को क्षतिपूर्ति देने सरकार 167 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। सर्वे रिपोर्ट एवं फसल बर्बादी के आंकलन के आधार पर तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण किया जाएगा। वहीं बीमा कंपनी से भी बीमा क्लेम प्रदान कराने जोर दिया जा रहा है। 

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के किसानों की परेशानी से अवगत होकर विगत 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया कि बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान तथा ओलावृष्टि से किसानों का रबी फसल चौपट हो गया है। किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्हें तत्काल आरबीसी 6.4 के माध्यम से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान कर किसानों को राहत दिलाने का अनुरोध पत्र के माध्यम से किया था। साथ ही बीमा कंपनी किसानों को शीघ्र ही फसल बीमा क्लेम की राशि जल्दी प्रदान करें। इसके लिए मुख्यमंत्री से निवेदन कर लिखा था कि बीमा कंपनी को आदेशित करे। कोमल ने कहा कि चार दिन लगातार हुुए बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों के रबी फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया। जिसके बर्बादी का मंजर अब भी खेतों में नजर आ रहा है।

रबी चना, गेहूं, लाख, लखड़ी, मसूर, पपीता, केला, टमाटर, सब्जी जैसे फसल तहस-नहस हो गया है। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री को कोमल जंघेल ने अपने क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बादी हालत को देखते शीघ्र ही राहत पहुंचाने पत्र के माध्यम से निवेदन किया था। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री को पत्र लिखने के अलावा जिले के कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एसडीएम, कृषि विभाग के अधिकारियों से भी व्यक्तिगत रूप मोबाईल से बात कर तत्काल किसानों को राहत दिलाने की बात कही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news