रायगढ़

सिलेंडर चोरी, ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार
24-Mar-2024 2:49 PM
सिलेंडर चोरी, ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  24 मार्च।
कोतरारोड पुलिस द्वारा ग्राम तारापुर गैस गोदाम से चोरी एलजी मामले में तीन आरोपियों का ग्राम न्यायालय आंताबिरा (ओडि़सा) से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर रायगढ़ लाया गया जिनकी फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को थाना कोतरारोड़ में एचपी गैस गोदाम के संचालक यशवंत राज सिंह द्वारा थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर 10 से 16 जनवरी के बीच उनके ग्राम तारापुर गैस गोदाम से 110 नग एलपीजी गैस सिलेंडर कीमत 3,51,320 रूपये का अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध कायम कर माल मुलाजिम की पतासाजी की जा रही थी। इसी दरमियान कोतरारोड़ पुलिस को उक्त चोरी में संबलपुर ओडि़सा के आशीष सिंह, डेनियल मुंडा केरकेट्टा, देवशीष सेनापति द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिली। आरोपियों को 15 जनवरी को थाना आंताबिरा जिला बरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जिला जेल बरगढ़ दाखिल किया गया था। कोतरारोड़ पुलिस को जानकारी प्राप्त होने पर ग्राम न्यायालय आंताबिरा में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर रायगढ़ लाया गया जिनकी फॉर्मल गिरफ्तारी की गई।

शातिर आरोपी आशीष सिंह,डेनियल मुंडा केरकेट्टा, देवशीष सेनापति तीनों निवासी ओडिशा के खिलाफ 19 चोरी के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज होने की जानकारी मिली है, ये चार पहिया अशोक लीलैंड वाहन ओडी 15 टी- 8412 में 110 नग एचपी गैस को चोरी कर ले गये थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news