राजनांदगांव

युवतियों ने सहपाठियों संग खेली होली, बाजार में बढ़ी ग्राहकी
24-Mar-2024 3:13 PM
युवतियों ने सहपाठियों संग खेली होली, बाजार में बढ़ी ग्राहकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च।
रंगोत्सव का पर्व से पहले  युवाओं में होली की खुमारी चढऩे लगी है। युवा और युवतियां अपने सहपाठियों के साथ रंग-गुलाल और  होली का आनंद लेते रहे। 
इधर, रविवार देर रात होलिका दहन की तैयारी दिनभर चलती रही।  जिलेभर में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। चौक-चौराहों में जहां होली जलाने की परंपरा आज देर शाम होगी।  वहीं दूसरे दिन कल सोमवार को रंगों की बरसात के साथ लोग रंग-गुलाल उड़ाएंगे। होली पर्व को लेकर लोगों का उत्साह पूरे चरम पर है। बाजार में नगाड़ों और रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं होलिका दहन और पिचकारी खरीदने बच्चों  व युवा तैयारियों में जुटे हुए हैं। परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन आज देर शाम को होगा।

मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश का उद्देश्य लेकर होलिका दहन किया जाता है। लोग विधि-विधान से होलिका दहन में शामिल होते हैं। शहर के बड़े चौक-चौराहों में होली जलाने के लिए लकडिय़ां इक_ा की गई। बसंत पंचमी की शुरूआत होते ही लकडिय़ों को इक_ा किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ अरसों से लकडिय़ों की किल्लत के कारण सीमित रूप से होलिका दहन होता है।

रंग-गुलाल की दुकानें सजने और फाग स्पर्धाओं के नगाड़ो की थाप से चौतरफा होली का उत्साह दिखाई देने लगा है। रविवार को  होलिका दहन के पश्चात 25 मार्च को रंग-गुलाल खेला जाएगा। मस्ती भरे इस त्यौहार का असर धीरे-धीरे नजर आने लगा है। बाजार में जहां अलग-अलग पिचकारी सज गए हैं। वहीं परपंरागत रूप से रंग का कारोबार करने वाले बाहरी राज्यों के दुुकानदार भी शहर में पहुंच गए हैं। 

होली पर्व को लेकर बाजार में अलग-अलग रंग के कारोबारी व्यवसाय कर रहे हैं। शहर के बड़े चौराहों में जहां बाहरी राज्यों के कारोबारी पहुंच चुके हैं। रंगों की बौछार के लिए बच्चों को विशेष पिचकारियां परिजन खरीदकर दे रहे हैं। परंपरागत शक्कर निर्मित मिठाई की माला भी बच्चों को खूब भा रही है। बाजार में होली के सामानों की खरीदी-बिक्री जोरों पर है। शहर के व्यापारिक मार्गों में भीड़ का आलम खरीदी-बिक्री के लिए बना हुआ है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का मजमा बाजार में दिखाई दे रहा है। रंग और गुलाल के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के रंगों की खरीदी कर रहे हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news