राजनांदगांव

आईटीबीपी जवान की मलेरिया से मौत
29-Mar-2024 1:15 PM
आईटीबीपी जवान की मलेरिया से मौत

मोहला-मानपुर जिले में था तैनात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 29 मार्च।
मोहला-मानपुर जिले में तैनात आईटीबीपी के एक जवान की मलेरिया से मौत होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। जवान मूलत: महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने वाला है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मोहला थाना कैम्पस में तैनात नीतिन सुरेश आईटीबीपी कैम्प की सुरक्षा में तैनात था। उनकी कल रात अचानक तबीयत बिगड़ी। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। 

जवान की मृत्यु की पुष्टि करते अंबागढ़ चौकी एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि जवान के निधन की खबर परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जवान नीतिन  सुरेश मोहला थाना परिसर की सुरक्षा में तैनात था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात को उसे अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। मलेरिया से पीडि़त जवान की मृत्यु की खबर से महकमे में शोक की लहर है।  

ज्ञात हो कि नक्सल क्षेत्र में मच्छरों के आतंक से जवान परेशान रहे हैं। पहले भी जिले में मलेरिया के चलते जवानों की अकाल मृत्यु के मामले सामने आया था।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news