दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च। जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर के बाम्बे आवास के एक मकान में 18 वर्षीय युवक की लाश फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक नवीन पैकरा 18 वर्ष निवासी सडक़ नंबर 1,बॉम्बे आवास घासीदास नगर जामुल अपने घर के अंदर फंदे पर रात में झूलता मिला। जिसे परिजनों ने देखा तो तत्काल शासकीय अस्पताल सुपेला ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस युवक के परिजनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि फांसी लगाने से पूर्व वह मोहल्ले के ही एक घर में गया और पानी मांगा। पानी पीने के बाद वह घर में जाकर फांसी पर झूल गया। घर में मृतक नवीन पैकरा के चार भाई एवं माता-पिता रहते हैं। मृतक मजदूरी का काम करता था। घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी।