दुर्ग

आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के पदम अध्यक्ष, विनोद महामंत्री
30-Mar-2024 2:31 PM
आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के पदम अध्यक्ष, विनोद महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 मार्च।
आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट दुर्ग की साधारण सभा विगत दिनों ऋषभदेव परिसर दुर्ग में संपन्न हुई जिसमें सभी पदाधिकारी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया जिसमें सीए पदम बरडिया अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा विनोद गोलेछा को महामंत्री पद हेतु मनोनित किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु अमृत लोढ़ा,सुरेश कोठारी मनीष बोथरा का मनोनयन हुआ। कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संतोष दुग्गड को दिया गया सहमंत्री पद हेतु महावीर लोढ़ा,राजेश मालू ,रितेश बुरड़ का नाम सर्वसम्मति से किया गया।

अत्यंत हर्ष एवं उत्साह के वातावरण में गुरुदेव ऋषभसागर जी के निर्देशों का पालन करते हुए संघ के अध्यक्ष महेंद्र दुग्गड ने सर्वसम्मति से तय किए गए नामों को सभा के समक्ष रखा,जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से मंजूर कर मनोनयन की प्रक्रिया को पूर्ण किया।

आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी चुने जाने पर जैन समाज के विभिन्न संघ वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, समरथ जैन संघ, सुधर्म जैन श्रावक संघ तेरापंथ संघ दुर्ग भिलाई, साधुमार्गी जैन संघ के प्रमुख पदाधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारी को अपनी बधाईयां प्रेषित की है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news