दुर्ग

केशरवानी वैश्य सेवा समिति के आनंद बने अध्यक्ष
01-Apr-2024 3:11 PM
केशरवानी वैश्य सेवा समिति के आनंद बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ी केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग भिलाई (पंजीयन क्रमांक 1232) के  चुनाव में आनंद गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित  हुए हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता,   महीप गुप्ता, सचिव  विमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष स्वयंप्रकाश गुप्ता चुने गए हंै।

महिला सभा अध्यक्ष सुषमा महीप गुप्ता, सचिव अन्नपूर्णा स्वयंप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा विमल गुप्ता, उपाध्यक्ष  सरिता सुनील केशरवानी, कविता शंभू केशरवानी, सांस्कृतिक मंत्री स्वीटी संजीव केशरवानी, संगीता बांके बिहारी गुप्ता, संगठन मंत्री संजुला बसंत गुप्ता बनाए गए है।

 विशेष सलाहकार सुमित्रा भानुप्रकाश केशरवानी, संरक्षक सुरेखा सूर्यकांत गुप्ता, पद्मिनी मुकेश गुप्ता चुने गए हंै। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में मीना राजीव केशरवानी, दीक्षा प्रफुल्ल केसरवानी को शामिल किया गया है।

यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ी  केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग भिलाई के पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।  चुनाव अधिकारी महीप गुप्ता और पर्यवेक्षक स्वयंप्रकाश गुप्ता रहे। समाज की महिला सभा का गठन प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका आनंद गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री मंजू नवीन गुप्ता के मार्गदर्शन पर किया गया।

 महिला समिति द्वारा सामाजिक कार्यों हेतु स्व सहायता समूह का भी गठन किया गया है। रंग पंचमी का पर्व तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल गुप्ता के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में होली गीत, संगीत व नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर डॉ. एसपी केशरवानी,नवीन गुप्ता,शंकरलाल केशरवानी, मुकेश गुप्ता, सूर्यकान्त गुप्ता,आनंद गुप्ता,विमल गुप्ता,महीप गुप्ता, स्वयंप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजकुमार केशरवानी के अलावा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news