दुर्ग

कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होंगे सीएम
02-Apr-2024 2:34 PM
कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होंगे सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 अप्रैल।
तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सौजन्य भेंट कर ग्राम पतोरा में 20 एवं 21 अप्रैल 2024 को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह के द्वितीय सत्र आशीर्वाद समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने आमंत्रित किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में शामिल होने के लिये अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, रामनारायण साहू, महेंद्र साहू, किशन हिरवानी, किशोर साहू, डॉ. सुरेश साहू, हरिशंकर साहू, गायत्री साहू, खेमिन साहू, अंजीता साहू, गोपेश साहू, लालजी साहू, बेनीराम साहू, कमलेश्वरी साहू, कौशल बनपेला, चांदनी साहु, रिंकी साहू, रघुनंदन साहू, बलराम साहू उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बतलाया कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 21 वर्षों से तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से समाज को एकजुट रखने एवं सामाजिक संदेश देने अलग-अलग गावों में आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पांचों परिक्षेत्र के 99 इकाइयों में लगातार सामाजिक बैठक चल रहा है। 

20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे 1008 कलश के साथ कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू,अध्यक्षता दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,विशेष अतिथि चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, योगेश्वरी साहू जनपद सदस्य, झरना साहू जनपद सदस्य, कविता साहू जनपद सदस्य होंगे।

21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव समारोह मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन, प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,विशेष अतिथि राजेंद्र साहू वरिष्ठ सलाहकार जिला साहू संघ दुर्ग, जागेश्वर साहू पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन, डा. दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग होंगे। 

द्वितीय सत्र आशीर्वाद समारोह शाम 4 बजे आयोजित होगी जिसके मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,प्रमुख अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ,विशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग,विशेष अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ ग हस्तशिल्प बोर्ड, राजेश साहू कार्य. अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, खिलावन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, कृष्णा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग शहर,पुसउराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, श्यामलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, चंद्रभूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई - चरोदा, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रुपचन्द साहू जनपद सदस्य अंजिता गोपेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, घनश्याम साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत पतोरा होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news