महासमुन्द

आधी रात से सुबह तक बारिश, मौसम खुशनुमा
08-Apr-2024 4:02 PM
आधी रात से सुबह तक बारिश, मौसम खुशनुमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल।
भीषण गर्मी की बीच सोमवार की सुबह राहत की बारिश हुई। यह बारिश देर रात से शुरू होकर आज सुबह 8 बजे तक जारी थी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिनों तक जिले के कई स्थानों में अंधड़, गर्जना के साथ बारिश संभव है। इससे पहले जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर था। आज तापमान 5 डिग्री गिर गया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती की वजय से मौसम बदला है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। समीपवर्ती राज्य ओडिशा में आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं गति 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेगी। आज 8 से 11 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं 12 और 13 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news