महासमुन्द

केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा
09-Apr-2024 3:48 PM
केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा

साराडीह में महिला मोर्चा का लाभार्थी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल।
ग्राम साराडीह में महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल व युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें जिसमें मोदी सरकार द्वारा आम जनमानस के जीवन में आए परिवर्तन व जिले सहित प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री निरंजना शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, अध्यक्षता ग्राम सरपंच साजन यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता,मोर्चा की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

इस दौरान जिला मंत्री निरंजना शर्मा ने कहा कि देश की महिलाओं ने एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार का गठन करने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीबों के हितार्थ कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। लाभार्थियों की उपस्थिति को देखकर उन्होंने कहा कि भीड़ इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद सदस्य डॉ.वाणी तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हुलसी चंद्राकर, कौशल्या बंसल, सुरेखा कंवर, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, हेमलता यादव, नंदू जलक्षत्री, अमन वर्मा, आकाश पांडेय, सुनीता देवांगन, चुनेश्वरी साहू, उषा पाल, भगवती करकसे, हेमकान्ति देवांगन, सारिका यादव, निर्मला कुमार, दुलारी पटेल, पुष्पा साहू सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news