महासमुन्द

सांसदों-विधायकों को खरीद रही भाजपा, जो नहीं बिक रहे, उन्हें केंद्र की एजेंसियों से डरा रही-चंदन यादव
11-Apr-2024 2:48 PM
सांसदों-विधायकों को खरीद रही भाजपा, जो नहीं बिक रहे, उन्हें केंद्र की एजेंसियों से डरा रही-चंदन यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अप्रैल। किसान न्याय योजन्ना कांग्रेस पार्टी की देन है। छग से इसकी शुरुआत हुई है और इसे हम पूरे देश में ले जाना चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 10 न्याय की योजना बनाई है। जिसमें किसान न्याय भी प्रमुख है। हम चाहते हंै कि पूरे देश में किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिले। हम किसानों को उसके उपज की एमआरपी देंगे। युवा न्याय, महिला न्याय, श्रमिक न्याय, पर्यावरण न्याय जैसे अनेक न्याय की घोषणा हमारी पार्टी ने की है। हम देश की प्रत्येक महिला को सालाना एक लाख रुपए देंगे। उक्त बातें स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेम के छग प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव ने कही।

उन्होंने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में जनता से संवाद स्थापित कर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। पार्टी ने 10 न्याय की घोषणा की है उसमें हिन्दूस्तान का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो घोषणा से बाहर हो। कहने का मतबल यह है कि आम आदमी क्या चाहते हंै, उसे धान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत 30 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए हिस्सेदारी तय है। प्रत्येक व्यक्ति को यह अहसास हो सकेगा कि वर्तमान लोकतंत्र में उसकी भी हिस्सेदारी है।

      महासमुंद के कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छग प्रभारी चंदन यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश की एकता, अखण्डता, लोकतंत्र और संविधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा लोकतंत्र सबसे पुराना है। यहां तमाम विविधताएं होने के बावजूद हम एकता का परिचय देते आए हैं। पर पिछले 10 सालों में केंद्र मोदी सरकार अपनी नीति व नीयत से इस विचार को एक रंग में बदलना चाहती है।

श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी ने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने प्रत्येक वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चर्चा की और उनके दुख.दर्द बांटा। समाज में पीछे रह गए लोगों का कांग्रेस ने हमेशा सम्मान किया। लेकिन मोदी सरकार के लिए ऐसे लोग मायने नहीं रखते। वे केवल कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार के सभी वादे जुमला साबित हुए हैं। वह आर्थिक, सामाजिक के साथ हर स्तर पर फेल साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे वादे जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन जब हिसाब मांगते हैं तो उन्हें बहकाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है।

 भाजपा अब भाजपा नहीं रही, वह तो कांग्रेसमय हो चुकी है। बचे खुचे सांसदों विधायकों को पार्टी में शामिल होने का प्रलोभन दिया जा रहा है। जो प्रलोभन में नहीं आ रहे हैं, उन्हें केंद्रीय एजेंसियों से डराया धमकाया जा रहा है। भाजपा आपके चुने हुए नेता को खरीद रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news