सरगुजा

सेवानिवृत निरीक्षक-लिपिक को दी विदाई
02-Jul-2024 10:28 PM
सेवानिवृत निरीक्षक-लिपिक को दी विदाई

अम्बिकापुर, 2 जुलाई। सरगुजा जिले के थाना धौरपुर में पदस्थ निरीक्षक कैलाश मिर्रे एवं मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षक (एम)  सुरेश गुप्ता के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने कहा कि थाना धौरपुर के निरीक्षक कैलाश मिर्रे एवं मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षक (एम) सुरेश गुप्ता आज सेवानिवृत हो गए हैं, आप दोनों ने थाना क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ साथ कार्यालयींन गतिविधियों के सुचारु संचालन मे प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया है।

थाना प्रभारी धौरपुर अपने बेहतर अनुशासन के साथ थाना में पदस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को साथ लेकर थाना क्षेत्र में लगातार सख्त क़ानून व्यवस्था बनाये रखने में अपनी अहम् भूमिका बनाये रखे हैं, साथ ही मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षक (एम) सुरेश गुप्ता द्वारा कार्यालयीन गतिविधियों मे तेजी लाकर अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्बंधित विभागीय कार्यों में रूचि दिखाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवनिवृत निरीक्षकों को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सभी कार्यालयीन औपचारिकतायें पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news