रायपुर

त्रिलोक ढिल्लन, अरविंद सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार
04-Jul-2024 2:20 PM
त्रिलोक ढिल्लन, अरविंद सिंह  को ईडी ने किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। 
2161करोड़ के शराब घोटाले में एक बड़ी कार्रवाई के तहत ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भिलाई निवासी शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह शामिल हैं। दोनों को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने छह जुलाई तक रिमांड पर ईडी को सौंपा है । ईडी ने अरविंद को दूसरी बार गिरफ्तार किया है। जबकि त्रिलोक पहली बार ईडी की गिरफ्त में आया है। पूर्व में जांच के दौरान ईडी ने कई बार त्रिलोक के घर में दबिश दी लेकिन वह फरार होते रहा। दो माह पहले ही उसे ईओडब्लू ने गोवा से गिरफ्तार किया था। और अब उसे ईडी ने पकड़ा है। दोनों की यह गिरफ्तारी, यूपी पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर किया जाना बताया गया है। यूपी पुलिस अनवर ढेबर, और एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर नोएडा में पूछताछ कर रही है। अरविंद सिंह अवैध रूप से बेचे गए शराब की बोतलों में लगने वाले होलोग्राम बनवाकर त्रिपाठी और ढेबर को भेजता था। यह होलोग्राम नोएडा में ही छपवाता रहा है। इस  आधार पर यूपी पुलिस ने दो वर्ष पूर्व इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर पूर्व आएएएस अनिल टूटेजा को भी यूपी पुलिस गिरफ्तार कर ले जाने की तैयारी में है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news