कोण्डागांव

एक पेड़ मां के नाम: कलेक्टोरेट परिसर में पौधारोपण
24-Jul-2024 9:54 PM
एक पेड़ मां के नाम: कलेक्टोरेट परिसर में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 जुलाई। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी वाय. अक्षय कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिनाश भोई समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने पौधारोपण किया है। जिले को हरा भरा रखने के उद्देश्य से जिला के सभी अधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान वन मंडल कोण्डागांव के वन मंडल अधिकारी रमेश जांगड़े ने बताया कि, कोण्डागांव जिला में इस सत्र में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का रोपण हुआ है।

 कोण्डागांव को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण किया गया। यहां कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि, जिला के अंतर्गत एक वृक्ष मां के नाम और वन महोत्सव के तहत लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें सभी आश्रम, स्कूल, छात्रावास, सामुदायिक जगह, अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। कलेक्टर ने आशा व्यक्त किया कि, आज पौधारोपण करते हुए सभी पौधों के संरक्षण की भूमिका निभाएंगे।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने आशय व्यक्त किया कि, हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा तो लगाना चाहिए। वन मंडल कोण्डागांव के वन मंडलाधिकारी रमेश जांगड़े ने बताया कि, जिला में इस जून से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। इसके तहत एक लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त अमृत मिशन योजना के तहत तालाबों में भी पौधारोपण किया जा रहा है। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत आठ लाख पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news