दन्तेवाड़ा

सांसद महेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2024 10:08 PM
सांसद महेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 16 अगस्त। दंतेवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजन किया गया था। इस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने स्वागत किया।

महेश कश्यप द्वारा प्रात: 9 बजे दंतेवाड़ा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् उन्होंने हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर मुक्त आकाश में छोड़े गए। श्री कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया।

रंगारंग पेशकश से दर्शक झूमे

समारोह में मार्च पास्ट में शामिल टुकडियों में शामिल सीआरपीएफ, छ.ग. सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल,पुरुष बस्तर फाईटर्स, महिला बस्तर फाईटर्स,महिला पुलिस बल,नगर सैनिक, एन.सी.सी., स्काउट हायर सेकंडरी स्कूल ,गाइड हायर सेकंडरी स्कूल, गाईड स्वामी आत्मानंद आंवराभाटा, गाइड सरस्वती शिशु मंदिर दंतेवाड़ा के नेतृत्व में दल ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिलाए। इसी क्रम में गायत्री विद्यापीठ दंतेवाड़ा द्वारा ’’जयतो जयते भारत’’, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम द्वारा ’’मेरे भारत’’, सक्षम विद्यालय जावंगा द्वारा ’’कितलो सुन्दर आसे आमचो बस्तर’’, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण द्वारा ’’देश रंगाली’’, कन्या शिक्षा परिसर पातररास द्वारा ’’भारत माता की जय,’’ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’वन्दे भारत’’, आदर्श बालक आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’गोविन्द बोलो हरि’’ और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय दंतेवाड़ा द्वारा ’’अब के बरस तुझे धरती की रानी’’ जैसे धुनों एवं राष्ट्रीय एकता से ओत - प्रोत नृत्य गान प्रस्तुति से दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए।

घुड़सवारी को एकटक निहारा

इसके अलावा आस्था विद्या मंदिर और सक्षम आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा घुड़सवारी के कौशल का आकर्षक नजारा पेश किया गया।

मार्च पास्ट परेड के लिए सीआरपीएफ को प्रथम पुरस्कार, महिला बस्तर फाईटर्स को द्वितीय पुरस्कार और तृतीय स्थान पुरुष बस्तर फाइटर्स को मिला। आस्था विद्या मंदिर बैंड की धुन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रदर्शन में शाउमावि - गीदम को प्रथम तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय - कटेकल्याण को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान सक्षम विद्यालय ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही नक्सली पुनर्वास योजना अंतर्गत 5 नक्सल पीडि़त परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, अध्यक्ष तुलिका कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, सुनीता भास्कर, धीरेन्द्र प्रताप, देवती कर्मा, विजय तिवारी, नवीन विश्वकर्मा, कमला नाग, कमलोचन कश्यप, कुमार विश्व रंजन जयंत नाहटा और स्मृतिक राजनाला प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news