दन्तेवाड़ा

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
21-Aug-2024 9:18 AM
हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा,  20 अगस्त। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा दो अपराधों में शामिल दो आरोपियों की मंगलवार को गिरफ्तारी की गई।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि कुआकोण्डा अंतर्गत निवासी लक्ष्मीनाथ बघेल ने सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस दल का गठन किया गया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी विजय पटेल ने किया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी मयंक उपाध्याय को गरियाबंद जिले से हिरासत में लिया गया। उक्त आरोपी दंतेवाड़ा जिला के गीदम अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद वार्ड -1 का निवासी है। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके पीछे पारिवारिक विवाद की वजह बताई गई। पुलिस द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें आरोपी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

रेप का आरोपी हिरासत में

एक अन्य मामले में पुलिस ने महिला से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रार्थी महिला ने गीदम थाने में आवेदन दिया था। पुलिस ने आरोपी गणेश्वर कुमार की गिरफ्तारी ग्राम कारली स्थित झामूपारा से की। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। दोनों ही आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राहुल उयके प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news