दन्तेवाड़ा

दो महिला नक्सली गिरफ्तार
17-Aug-2024 9:37 PM
दो महिला नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 अगस्त। दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में निरंतर कामयाबी मिलना जारी है। इसी कड़ी में 2 महिला नक्सलियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बारसूर थाना अंतर्गत ग्राम गुफा में संदिग्ध महिलाओं द्वारा विचरण किया जा रहा है। इसके उपरांत बस्तर फाइटर की टीम को रवाना किया गया। पुलिस के उक्त स्थान पहुंचने पर दो महिला छिपने लगी। पुलिस द्वारा उक्त महिलाओं की घेराबंदी की गई। इसके उपरांत कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उनकी पहचान महिला नक्सलियों के रूप में हुई।

एक महिला की पहचान प्लाटून मलेशिया सदस्य बुधरी मांडवी, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। उक्त महिला नक्सली नारायणपुर जिला अंतर्गत ओरछा थाना के डुंगा गांव की निवासी है।

इसी क्रम में एक महिला की पहचान पल्लेवाया प्लाटून मिलिशिया सदस्य पारो मडक़ाम, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। उक्त महिला नक्सली बीजापुर जिला अंतर्गत बांगापाल थाना के पल्लेवाया की निवासी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news