दन्तेवाड़ा

मुख्यमंत्री-गृहमंत्री का पुतला फूंका
29-Aug-2024 10:45 PM
मुख्यमंत्री-गृहमंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 29 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले के साथ भिलाई में हुए दुव्र्यवहार की उग्र प्रतिक्रिया सामने आई। दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन गुरुवार को किया गया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकितत्र हुए। इनमें युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल थे। महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, सलीम राजा उस्मानी ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में मदमस्त हो गई है। वह प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। छत्तीसगढ़ में पहली दफे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। जिससे कांग्रेस पार्टी का मनोबल टूट जाए। भारत की सबसे पुरानी पार्टी डरने वाली नहीं है। भाजपा को इस अत्याचार का करारा जवाब दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज कौरव, कोपा कुंजाम और विमल सलाम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news