गरियाबंद

महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज का तीज मिलन
01-Sep-2024 3:39 PM
महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज का तीज मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 सितंबर। शहर के विप्र भवन में महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा तीज मिलन, करू भात, सोलह श्रृंगार, कुर्सी दौड़, एकल नृत्य, समूह नृत्य के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

 कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ कस्तुरी तिवारी, मंजु शर्मा, पुष्पलता दुबे, बृजबाला पांडे, विद्या तिवारी, किरण तिवारी, देवकुमारी मिश्रा मंच में मौजूद थे। अतिथियो का सम्मान महिला समाज के अध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रेखा तिवारी के नेतृत्व में किया गया। ब्राम्हण समाज क ी महिलाओं ने इस दौरान मोमबत्ती जलाओ, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, भजन, गायन और कुर्सी दौड़, नृत्य प्रतियोगिता, सोलह श्रृंगार जैसे शानदार आयोजन कर वातावरण को रोमांचक बना दिया।  इस दौरान लाल साड़ी व पारंपरिक श्रृंगार से सजे महिलाओं का सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता काफी आकर्षक रहा। तीजा से पूर्व इस आयोजन में मातृ शक्तियों ने भजन, अंताक्षरी ,गीत व नृत्य के साथ खूब एंजॉय किया। समाज की ओर से डॉक्टर श्वेता पांडे एवं अधीनस्थ सेवा अधिकारी वित्त विभाग प्रगति दुबे का सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के आयोजन तथा प्रतियोगिता में शामिल व पुरस्कृत महिलाओं में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनामिका तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष रेखा तिवारी के सानिध्य में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। तीज मिलन में उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, पूनम दीवान उपाध्यक्ष, किरण तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, रुचि शर्मा सचिव, पुष्पांजलि तिवारी सचिव, नीरजा पांडे सचिव, तारणी शर्मा सचिव, कौमुदी शर्मा सचिव, कुमुद पुराणिक, वत्सला शर्मा, तारणी शर्मा, कुमारी शर्मा, नेहा शर्मा, तनु मिश्रा, रश्मि तिवारी सह उमा शर्मा ग्रामीण, अनीमा मिश्रा, सुनीता शर्मा सह सचिव, अमिता शर्मा, कुमुदनी शर्मा, स्मृति शर्मा, स्मिता शर्मा, ममता मिश्रा, भावना शर्मा, मुक्ता शर्मा, विद्या तिवारी, वंदना शर्मा, पुनम दुबे, पुनम पांडे, पुष्पलता दुबे आदि उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news