गरियाबंद

भाजपा सदस्यता अभियान 3 चरणों में, प्रोजेक्टर से बताई प्रक्रिया
30-Aug-2024 2:39 PM
भाजपा सदस्यता अभियान 3 चरणों में, प्रोजेक्टर से बताई प्रक्रिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अगस्त। स्थानीय नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान को लेकर मुख्य प्रशिक्षक आईटी सेल प्रभारी राजेश साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यता की प्रोसेस को विस्तार से बताया।

उन्होंने टोली बनाकर कार्य करने की बात कहीं। सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। पहला ऑनलाइन सदस्यता अभियान जहाँ व्यक्ति 8800002024 में मिस्ड कॉल कर पार्टी से जुड़ सकता हैं, दूसरा क्यूआरकोड और तीसरा ऑफलाइन मोड। उक्त अभियान 11 से डोर टू डोर अभियान के तहत 17 सितम्बर तक मोदीजी के जन्मदिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 माह का कार्य करती हैं। पार्टी सशक्त होना जरुरी है। उन्होंने 2024 का परिणाम बताते हुए नवापारा के 14 बूथ में 80 प्रतिशत से ऊपर वोटिंग प्रतिशत बढऩे पार्टी का विश्वास बढ़ाने का काम बताया। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की योजना बताते चलने की बात कहीं। 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्य का अभियान चलाया जायेगा,  इसकी जानकारी दी।

इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशी राम साहू, अशोक गंगवाल, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, सिंटू सौरभ जैन, नेता प्रतिपक्ष प्रशन्न शर्मा, मानिकचौरी सरपंच बुध्देश्वर साहू, बॉबी चावला, मयाराम साहू, तुकाराम साहू, अजीत चौधरी, पुर्व पार्षद रमेश साहू, भुपेन्द्र सोनी, डॉ. फूलजी साहू, डॉ रमेश सोसायटी, मनीष देवांगन, अंकित मेघवानी, नवल साहू, अशोक नागवानी, मुश्ताक सुलडा, डॉ अ.रसीद, सचिन सचदेव, कैलाश तिवारी, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू, अनुज राजपूत, पंकज देवांगन, मनीष चौधरी, जनक कंसारी, आशीष गोलछा, धीरज साहू, चेतन साहू, रामेश्वर देवांगन, देवेंद्र सेन, तनु मिश्रा, धनमती साहू, साधना सौरज, प्रभा बासवार, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news