गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी-इंद्रकुमार
30-Aug-2024 2:38 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी-इंद्रकुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अगस्त। बुधवार 28 अगस्त को चंपारण क्षेत्र के ग्राम भुरका में मंडल स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला संपन्न हुआ है। कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक इंद्रकुमार साहू, आईटी सेल जिला सयोजक राजेश साहू, कार्यशाला प्रभारी राजा तांबोली सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहाँ पर हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए मूल्यवान होता है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज केंद्र तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम उसी पार्टी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का महापर्व आने वाला है, जिसमें हम सबको पूरी मेहनत और लगन से भाजपा परिवार में अधिक से अधिक सदस्यों को जोडऩा है साथ ही मोदी जी की योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होगा। लोगों को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के संबंध में यह भी बताना होगा कि इनकी राजनीति केवल धर्म, जाति, सम्प्रदाय में बांटकर किसी भी प्रकार से सत्ता प्राप्त कर सुख भोगना है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, महामंत्री टीकाराम साहू, जिला खनिज न्यास सदस्य मुकेश ढीढी, शोभा राम साहू, शिव गोविंद वर्मा, ब्रह्मानंद साहू, टुमन पाल, रिंकू चंद्राकार, बलराम साहू, दीपक राजपूत, गोविंद साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news