गरियाबंद

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
29-Aug-2024 7:38 PM
भाजपा सदस्यता अभियान  को लेकर बैठक

नवापारा-राजिम, 29 अगस्त। नगर के नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से विधायक इंद्र कुमार साहू, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव आदि उपस्थित थे।

विधायक इंद्र कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान को हमें वृहद रूप में करना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं, हम सब पार्टी की वजह से है। पार्टी सर्वोपरि हैं, सदस्यता अभियान में हम सभी को सभी वर्गों को लेकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान मे ऐसे वंचित वर्ग तक पहुंचना हैं जो हमसे जुड़े नहीं है। उन्हें राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे बताना होगा। कांग्रेस ने निचले तबके को दबाने का प्रयास किया है। पार्टी नैतिकता की बात करते हैं, उसकी जानकारी होना चाहिए। आप सभी टीम भावना के साथ काम करते हुए हर घर पहुंचे और इस अभियान को सफल बनाए। इस दौरान 5 सितंबर को अभनपुर में होने वाले शिक्षकों का  सम्मान समारोह की जानकारी दी।

पूर्व जिला मंडल अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आज राज्य में भले ही भाजपा की सरकार है, लेकिन सरकार अलग जगह है। संगठन अलग जगह है। उन्होंने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए बताया कि फिर से पार्टी के सदस्यों को रिन्यूअल किया जायेगा। 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री मोदी जी को सदस्य बनाएंगे। उसके बाद 3 सितम्बर को किरण देव जी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सदस्य बनाएंगे। बाद में 6 दिसंबर से सभी के लिए सदस्य बनाना प्रारंभ हो जायेगा।

टोटल 12 हजार सदस्य इस मंडल को बनाना है। शक्ति केंद्र व बूथ में 200 प्रति कार्यकर्ता बनाने हैं। उक्त अभियान के प्रभारी नवल साहू, नत्थू राम साहू, रुपेंद्र चंद्राकर, कमल नारायण साहू, नीता धीवर को बनाया गया है।

मुख्य प्रशिक्षक आईटी सेल प्रभारी राजेश साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यता की प्रोसेस को विस्तार से बताया। उन्होंने टोली बनाकर कार्य करने की बात कहीं। सदस्य्ता अभियान तीन चरणों मे होगा पहला ऑनलाइन सदस्य्ता अभियान जहाँ व्यक्ति पार्टी द्वारा जारी फोन नंबर में मिस्ड कॉल कर पार्टी से जुड़ सकता हैं। दूसरा क्यू आर कोड और तीसरा ऑफलाइन मोड। उक्त अभियान 11 से डोर टू डोर अभियान के तहत 17 सितम्बर तक मोदी जी के जन्मदिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 माह का कार्य करती हैं, पार्टी सशक्त होना जरुरी हैं। उन्होंने 2024 का परिणाम बताते हुए नवापारा के 14 बूथ मे 80 प्रतिशत से ऊपर वोटिंग प्रतिशत बढऩे पार्टी का विश्वास बढ़ाने का काम बताया। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की योजना बताते चलने की बात कहीं।

इस दौरान आईटी सेल प्रभारी एवं सदस्यता अभियान के मुख्य प्रशिक्षक राजेश साहू, अशोक गंगवाल, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, सौरभ जैन, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, मानिकचौरी सरपंच बुद्धेश्वर साहू, बॉबी चावला, साधना सौरज, धनमती साहू, अजीत चौधरी, पूर्व पार्षद रमेश साहू, भूपेंद्र सोनी, डॉ. फूलजी साहू, डॉ रमेश सोसायटी, मनीष देवांगन, अंकित मेघवानी, अशोक नागवानी, मुस्ताक सुलडा, डॉ अ. रसीद, सचिन सचदेव, कैलाश तिवारी, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू, अनुज राजपूत, पंकज देवांगन, सचिन सचदेव, मनीष चौधरी, जनक कंसारी, आशीष गोलछा, धीरज साहू, चेतन साहू, तनु मिश्रा, धनमती साहू, साधना सौरज, प्रभा बासवार, किरण सोनी सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news