गरियाबंद

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक
28-Aug-2024 2:35 PM
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 28 अगस्त। मंगलवार 27 अगस्त को राजिम के मंगल भवन में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान हेतु बैठक संपन्न हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपिस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहाँ पर हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए मूल्यवान होता है। कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज केंद्र तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम उसी पार्टी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का महापर्व आने वाला है, जिसमें हम सबको पूरी मेहनत और लगन से भाजपा परिवार में अधिक से अधिक सदस्यों को जोडऩा है। लोगों को कांग्रेस समेत अन्य विपदलों के संबंध में यह भी बताना होगा कि इनकी राजनीति केवल धर्म, जाति, सम्प्रदाय में बांटकर किसी भी प्रकार से सत्ता प्राप्त कर सुख भोगना है। इनको आमजन के विकास से कोई भी सरोकार नहीं है, ये लोग हिन्दू को हिंसक कहते है अगर हिन्दू सच मे हिंसक होता तो ये लोग सार्वजनिक रूप से ऐसा बोलने की हिम्मत नहीं कर पाते।  आज पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्ता पलट कर दिया गया है, वहाँ रह रहे हिन्दू समुदाय के लोगो के साथ लगतार अत्याचार हो रहे है, इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत अन्य विपदल कुछ बोलने से बच रहे है, क्योकि इनको वहाँ के हिन्दुओं का दर्द नहीं दिखता। भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील है कि उपरोक्त सभी बातों एवं विपपार्टियों के चालचरित्र को जन जन तक पहुँचाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराए ताकि राष्ट्रवाद की भावना के साथ सशक्त भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो सके।  कार्यक्रम को विधायक रोहित साहू, भागवत हरित ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, महेश यादव, राजिम नपं अध्याक्ष रेखा जितेन्द्र सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल, सोमप्रकाश साहू, शरद पारकर, संजीव चंद्राकर, मनोज देवांगन, भाजपा नेत्री पूर्णिमा चंद्राकर, छाया राही, मधुबाला रात्रे, खुशी साहू, मधु नत्थानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news