गरियाबंद

कृषक जागरूकता कार्यक्रम में फसल चक्र परिवर्तन की दी जानकारी
31-Aug-2024 2:27 PM
कृषक जागरूकता कार्यक्रम में फसल चक्र परिवर्तन की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 अगस्त।
समीपस्थ ग्राम भेण्डरी में पंचायत भवन के परिसर सांस्कृतिक मंच बाजार चौक में मगरलोड कृषि विभाग, धमतरी कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन अभियान ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन फसल लगाने का कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगातार एक ही धान की फसल लेने से हो रही मृदा व पर्यावरण प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रीष्मकालीन मौसम दलहन, तिलहन फसल लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। 

लगातार एक फसल लेने प्रभाव के बारे में बताया गया कि खड़ी फसल हेतु जल संकट भूमिगत जल का गिरता स्तर, दैनिक कार्य हेतु पानी की कमी, स्वास्थ्यगत समस्या, खाद्य असुरक्षा, आर्थिक कठिनाई, सामाजिक तनाव, गरीबी में वृद्धि, पर्यावरण क्षरण, नारी शक्ति से जुड़े जल जगार योजना के बारे में बताया गया। भूमि संरक्षण व जलसंरक्षण का संदेश दिया। धमतरी जिला परसतराई फसल चक्र परिवर्तन को शार्ट फिल्म दिखाकर फसल चक्र में जानकारी दी गई। साथ शा. वीर शहीद बलराम सिंह ध्रुव हाईस्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का नाटक दिखाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मगरलोड ब्लॉक कृषि अधिकारी के एस नरेठी ने किसानों व छात्र-छात्राओं को फसल चक्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सरपंच प्रीतराम देवांगन ने ग्रीष्मकालीन फसल दलहन तिलहन लेने किसानों से अपील की। कृषि विस्तार अधिकारी राकेश साहू ने भेण्डरी भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी दी, जिसमें भेण्डरी में 835 हेक्टेयर में कृषि कार्य किया जाता है। जिसमें 857 कृषक परिवार हैं, 200 टेक्टर कृषि भूमि बोर से रबी ग्रीष्मकालीन फसलें ली जाती हैं। 

इस अवसर पर सचिव छबिराम विनायक, उपसरपंच सेवक राम बांधे, कृषक घनश्याम साहू, भोलाराम साहू, सुरेश, मोहन साहू मौजूद थे। 
यह कार्यक्रम 4 सितंबर 2024 तक चलेगा। नवापारा राजिम। कृषक जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जानकारी देते।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news