गरियाबंद

राजिम भक्तिन माता की विशेष आरती
27-Aug-2024 2:50 PM
राजिम भक्तिन माता की विशेष आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 27 अगस्त। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा राजिम भक्तिन माता मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ.नारायण साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 राजिम भक्तिन माता की विशेष आरती में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नारायण साहू सपत्नीक उपस्थित होकर सर्वप्रथम राजिम भक्तिन माता की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा पाठ किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, समिति के अध्यक्ष लाला साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संरक्षक रूपेंद्र साहू, बोधन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव लोकनाथ साहू, संगठन मंत्री विष्णु साहू, ईश्वरी साहू, नंद कुमार साहू, वात्सला साहू, ममता साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news