रायपुर
गायत्री शक्तिपीठों में 40 दिनी अनुष्ठान
03-Jan-2021 8:30 PM
![गायत्री शक्तिपीठों में 40 दिनी अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठों में 40 दिनी अनुष्ठान](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1609686050_1608554618_1593157936G_LOGO-001.jpg)
रायपुर। अखिल विश्व गायत्री शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर विश्व कल्याण हेतु 40 दिनों का धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। शांतिकुंज के दिशा निर्देश के अनुसार 16 फरवरी से बसंत पर्व से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च तक नियत अनुष्ठान के दौरान गायत्री परिवारों द्वारा उपवास,मंत्र जाप,यज्ञ के साथ साथ गायत्री पुस्तकों का पाठ किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी रायपुर के मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला ने बताया कि राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गायत्री परिजनों द्वारा निर्धारित समय के अनुसार साधना अनुष्ठान किया जाएगा। अनुष्ठान हेतु शक्तिपीठ, जोन, उपजोन और जिला समितियों को जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। शांतिकुंज द्वारा तय कार्यक्रम शक्तिपीठ,प्रज्ञापीठों के साथ ही परिवार घर -घर आयोजित कर सकेंगे।