कोण्डागांव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, जानीं समस्याएं
04-Jan-2021 9:09 PM
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों  का किया निरीक्षण, जानीं समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 जनवरी। केशकाल ब्लाक अंतर्गत विभिन्न आसपास सोसाइटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। लगभग सभी सोसाइटियों में किसानों ने बारदाने की कमी बताई। कई किसानों ने यह भी बताया कि, वे दो दिसंबर से धान बेचे हैं, जिसका पैसा अब तक नहीं मिला हैं।

किसानों की शिकायत पर नेताओं ने तुरंत अधिकारियों से दूरभाष से बात कर तत्काल समस्या का निराकरण करने कहा गया। साथ ही कहा गया कि, जिस रफ्तार से खरीदी चल रही है उस गति से पूरी खरीदी हो पाना असंभव है। इसलिए खरीदी का समय बढ़ाने का भी मांग की। साथ ही सभी किसानों से अपील की गई कि किसी के बहकावे में न आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल संसद में लाया गया है, उस बिल का भी खुले मंच में समर्थन किया। किसानों ने ताली बजाकर बिल का स्वागत किया। इस बीच किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि, बारदाना के कमी के चलते जिनके पास खुद का बारदाना है, उसका ही टोकन काटा जा रहा हैं। साथ ही टोकन काटने में भी लंबी कतार लगा घण्टों इंतजार करना पड़ा रहा हैं।

कृषक व सरपंच पति ग्राम पंचायत होनहेड रति राम ने बताया कि, लगातार किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। साथ ही प्रदेश के मुखिया द्वरा ठगी किया जा रहा हैं चूँकि बारदाना की कमी से तो पहले ही जूझ रहे हैं, अब जिसके पास बारदाना है उनका ही टोकन काटा जा रहा हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि, प्रदेश की झूठी सरकार लगतार प्रदेश भर के किसानों के साथ छलावा करते आ रहा हैं जिसका आने वाले समय में मुहतोड़ जवाब किसानों द्वारा दिया जाएगा। इस बीच उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बोर को भी वजन काटा करवाया साथ ही वहां के किसानों को आश्वासन भी दिया कि उनकी मांगों व उनके हित के लिए सडक़ के लड़ाई भी करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कटारिया, आकाश मेहता, धनराज मालू, रजिया खाना, आशा दीवान, मनोज गोयल, नवदीप सोनी, महेंद्र रामटेके सहित किसान उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news