रायगढ़

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युकां ने निकाली रैली
24-Jan-2021 5:24 PM
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युकां ने निकाली रैली

फूंका मोदी सरकार का पुतला 

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायगढ़, 24 जनवरी।
केंद्र की मोदी सरकार के बेतहाशा पेट्रोल व डीज़ल के मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कल शाम युवा कांगे्रस रायगढ़ के द्वारा एक रैली निकालकर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा युवा कांग्रेस रायगढ़ के कल शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से एक रैली निकाल कर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया, साथ ही केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की। 
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे क्षेत्र के सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यलय में इक_ा हुये व पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद सफलता पूर्वक पुतला दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रानू यादव, अवध डनसेना, रजत गोयल ,विमल यादव, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन सुजॉय राय जिला सचिव महेंद्र यादव राहुल सिंह, रायगढ़ जिला सोशल मीडिया युवा कांग्रेस शिवम् भट्ट, दुलाल शर्मा, पारस यादव ,राजेश चौहान, अजित सिंह, राज ,अनुज, बानी देव साहू , अमर कांत साहू, अनिल साहू ,हर्ष भट्ट, गोपाल ठाकुर, प्रांशु कोरी, सुग्रीव चौहान ,अभय भट्ट, दिन निराला, हितेश गोयल, यश यादव सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news