कवर्धा

किसानों से किए गए वादा पूरा कर रहे हैं-अकबर
30-Jan-2021 6:38 PM
किसानों से किए गए वादा   पूरा कर रहे हैं-अकबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 30 जनवरी।
वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने छपरी में 14 लाख रूपए की लागत से निर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन बनने से यहां के स्थानीय आम नागरिकों को राज्य शासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजना पूरा लाभ मिलेगा। 

मंत्री श्री अकबर ने लोकार्पण अवसर पर उपस्थित किसानों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे देश के अन्नदाता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश और छत्तीसगढ़ राज्य कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जिस देश और राज्य में जहां के किसान सुख-शांति और खुशी से अपनी खेती-बाड़ी करते है वहां राज्य का प्रगति और विकास सुनिश्चित होती है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ में एक नया युग शुरू हुआ है। उन्होने कहा कि हमने किसानो से 25 सौ रूपए में धान खरीदी करने का वादा किया था। इस संकल्प को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत इस वर्ष भी किसानो ंको धान का 25 सौ रूपए प्रति क्ंिवटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।  

इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, नीलकंठ चन्द्रवंशी,  गंगोत्री योगी,  प्रभाती मरकाम, मुकुंद माधव कश्यप, अशोक सिंह, एवं ग्राम पंच-सरंपच और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news