महासमुन्द

हेलमेट पहने वाहन चालकों को चॉकलेट देकर सम्मान
12-Feb-2021 4:41 PM
हेलमेट पहने वाहन चालकों को चॉकलेट देकर सम्मान

महासमुन्द, 12 फरवरी।  महासमुन्द में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी आगे आए हंै। आज लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.आर. सिन्हा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक संगीता सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने महासमुन्द के सडक़ों पर हेल्मेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वालें पुरूष एवं महिला वाहन चालकों को चॉकलेट एवं पौधा भेंट कर उनको सम्मानित किया और आगे भविष्य में भी हेल्मेट पहनने की सलाह दी। बिना हेल्मेट के वाहन चलाने वालों को भी अपने सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहनने की सलाह दी गई। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news