दुर्ग

भाजपाईयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
12-Feb-2021 6:05 PM
भाजपाईयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 12 फरवरी। 
भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर मंडल के ग्राम अमलेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। 

हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे । 

मोनू साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि हमे पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों पर चलकर शासन की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना है ताकि उपाध्याय जी की सपना साकार हो सके, कार्यक्रम को बसंत चंद्राकर, फेरहा राम धीवर , घनश्याम कौशिक, पवन वर्मा ने भी संबोधित किया।

 इस अवसर पर भोथली के पूर्व सरपंच वरिश्ठ भाजपा नेता मनबोध साहू का सम्मान किया गया एवं मंडल से प्रदेश भाजयुमो में नवनियुक्त कार्यसमिति सदस्य मोनू साहू को बधाई दिया गया। 
कार्यक्रम का संचालन कैलाश यादव ने एव आभार अशोक निषाद ने किया। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, धर्मेन्द्र कौशिक, श्रीमती रेवती सोनकर, दयानंद सोनकर, गायत्री साहू, लोकेश साहू , मनोज कौशिक, घनश्याम चौहान, शिवकुमार साहू, विनोद चंद्राकर, मोहन साहू,रवि सिंगौर, जनक साहू, मनहरण सिंगौर, तोरण साहू, कमलेश चंद्राकर युगल गायकवाड़, सोनू साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news