महासमुन्द

घर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, 3 बाइक सवार फरार
13-Feb-2021 5:04 PM
घर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, 3 बाइक सवार फरार

इसी गांव के दूसरे घर में चोरी भी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 13 फरवरी।
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम दरबेकेरा के एक घर में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर लूट और एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

कोमाखान पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसों गुरुवार की सुबह 8.30 बजे दरबेकेरा निवासी भानूराम और उसकी हराबाई ठाकुर काम पर गए थे। घर पर भानूराम की पत्नी गीता बाई अकेली थी। दोपहर 12.30 बजे के आसपास तीन नकाबपोश युवक घर में घुस गए। इनके हाथ में चाकू था और तीनों ने चाकू दिखाकर गीता को आवाज करने पर मार देने की धमकी दी। इनमें से दो युवकों ने गीता बाई को घर के बरामदे में चाकू दिखाकर घेरे रखा। वहीं तीसरा युवक कमरे के भीतर गया और आलमारी को तोडक़र भीतर रखी चाबी से लॉकर खोला और अंदर रखे 500-500 और 100-100 रुपए के नोट कुल 30 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकालने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। 

घटना के बाद महिला ने पड़ोसियों की मदद से पति को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे भानू ने घटना के बारे में जानकारी ली और कोमाखान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोमाखान थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। गुरुवार को ही इसी गांव में एक और चोरी की घटना सामने आई है। चोरी के मामले में उक्त तीनों युवकों का ही हाथ हो सकता है।

दरबेकेरा गांव में लूट की घटना के दिन ही सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां मोहन नामक के व्यक्ति के घर में को कोई नहीं था। प्रार्थी ने बताया कि सुबह 10 बजे अपने घर में ताला बंद कर खेत गया था। दोपहर जब उसे गांव में भानू राम के घर लूट की जानकारी मिली तो वह घर पहुंचा। मोहन जब घर पहुंचा तो मेन गेट में लगा ताला गायब था। वहीं भीतर कमरे में आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। मोहन ने जब लॉकर चेक किया तो उसमें से 5 नग सोने का लॉकेट, चांदी का पायल और 5 हजार नगदी रकम गायब थी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news