दुर्ग

शर्तों के साथ ग्यारह महीने बाद मैत्री गार्डन में प्रवेश शुरू
13-Feb-2021 5:33 PM
शर्तों के साथ ग्यारह महीने बाद मैत्री गार्डन में प्रवेश शुरू

बारह वर्ष से कम और पैंसठ से अधिक उम्र के पर्यटक पर प्रतिबंध जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 फरवरी।
भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित मैत्री बाग शनिवार से आम जनों के लिए पुन:खोल दिया गया है। शासकीय निर्देषानुसार कोविड-19 कोरोना वायरस की वजह से 16 मार्च 2020 से मैत्री बाग एवं चिडिय़ाघर को बंद रखा गया था। वर्तमान में कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी दुर्ग ने कुछ शर्तों के साथ बीएसपी के इस बहुप्रतिष्ठित मैत्री बाग को 13 फरवरी से पुन: प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिला प्रशासन के अनुमति प्राप्त होते ही बीएसपी प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग को पुन: आज से खोला जा रहा है। पर्यटकों को मैत्री बाग में प्रवेश पूर्व सभी शर्तों का पालन करने की अपील की गई है। 

सभी पर्यटक मैत्री बाग परिसर एवं चिडिय़ाघर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। पर्यटक को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क लगाने पर ही मैत्री बाग मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जावेगा। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद लोग भीतर पहुँच सकेंगे। मैत्री बाग परिसर में थूकना मना है, थूकते हुए पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।शासन के आदेशानुसार 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे एवं 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति का आना मना है। कोई भी कार्यक्रम जिसमेंं भीड़ (मास-गेंदरिंग) हो, अभी प्रतिबंधित रहेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news