बालोद

कोरोना टीकाकरण के लिए भाजपा का जन जागरण अभियान शुरू
16-Mar-2021 8:42 PM
 कोरोना टीकाकरण के लिए भाजपा का जन जागरण अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 16 मार्च। नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर भाजपा मंडल ने कोरोना टीकाकरण के प्रचार हेतु बालोद शहर के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया।

इस प्रचार वाहन को प्रदेश भाजपा के मंत्री व इस अभियान के प्रदेश सदस्य राकेश यादव व शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

भाजपा शहर मंडल के लोगों ने शहर के विभिन्न वार्डों के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सिंग सेंटर तक लाने की व्यवस्था भी की उनका टीकाकरण भी कराया और यह अभियान भाजपा शहर मंडल का अभी कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा लगभग आज शहर से 30 लोगों को शहर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने लाकर कोरोना का टीकाकरण करवाया जिसमें नयापारा, शिकारीपारा व कुंदरू पारा के लोग शामिल है।

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि हमारा यह प्रचार और जन जागरण अभियान 3 अप्रैल तक अनवरत जारी रहेगा, जिसमें हम लोगों को कोरोना के वैक्सीन के लिए प्रेरित करके उनको कॉविड वैक्सीन सेंटर तक लाकर उनका टीकाकरण कराएंगे और शहर के वृद्ध जनों से नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि आप आगे हैं और इस टीकाकरण को लगाकर सुरक्षित जीवन जिए।

इस अभियान में युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, शहर मंत्री प्राची लालवानी, शहर मंत्री कमल पंपलिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर, महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक, रेखा यादव, दिनेश तापडिय़ा, नेमचंद साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news