रायगढ़

किरोड़ीमलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र शुरु
09-Apr-2021 7:50 PM
किरोड़ीमलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र शुरु

रायगढ़, 9 अप्रैल। किरोड़ीमलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ  किया गया।
ज्ञात हो कि कोतरारोड़ थाना अन्तर्गत ग्राम उच्चभि_ी, चिराईपानी में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आयोजित किए गए जन चौपाल में महिला समूह की महिलाओं द्वारा एसपी संतोष सिंह के समक्ष किरोड़मलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र खोले जाने की मांग उठायी थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को स्थल चयन कर अवगत कराने निर्देशित किये थे। थाना प्रभारी द्वारा किरोड़ीमल क्षेत्र के आजाद चौंक पर सहायता केन्द्र होने से आसपास के रहवासियों को इसका लाभ मिलना बताए थे तथा पूर्व में भी इसी स्थान पर पुलिस सहायता केन्द होना बताए। पुलिस सहायता केन्द्र के लिए पूर्व सहायता केन्द्र भवन का उपयोग में लिया जाएगा।

एसपी  संतोष सिंह द्वारा गुरूवार को किरोड़ीमलनगर, आजाद चौंक सिथत पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। एसपी संतोष सिंह बताये कि सहायता केन्द्र में एक प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है, आवश्यकता अनुसार और बल दिया जाएगा। जन चौपाल में महिलाओं द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र की मांग की गई थी तथा क्राईम कन्ट्रोल के लिहाज से किरोड़ीमल में पुलिस सहायता केन्द्र की आवश्यता महसूस की जा रही थी, सहायता केंद्र के खुलने पर किसी अप्रिय घटना, दुर्घटना पर तत्काल पुलिस सहायता मिलेगा तथा पुलिस भी असामाजिक लोगों पर निगाह रख सकेगी।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news