रायगढ़
कांग्रेस नेत्री राजेश्वरी सिंह का निधन
30-Apr-2021 6:14 PM
रायगढ़, 30 अप्रैल। जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी सिंह का लंबी बीमारी के कारण कल रायपुर में निधन हो गया। वे 62 साल की थीं।और राजापारा गढ़ भीतर की निवासी थी। उनका अंतिम संस्कार सर्किट हाउस मुक्तिधाम में कल 5 बजे शाम को किया गया। राजेश्वरी देवी 2009 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला महापौर जानकी काटजू ,सभापति जयंत ठेठवार प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने राजेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राजेश्वरी देवी का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया ।