बीजापुर

उसूर ब्लॉक बनता जा रहा हॉट स्पॉट, मिले 70 पॉजिटिव
05-Jun-2021 9:02 PM
 उसूर ब्लॉक बनता जा रहा हॉट स्पॉट, मिले 70 पॉजिटिव

बीजापुर, 5 जून। जिले का उसूर ब्लॉक इन दिनों कोरोना का हार्ट स्पॉट के रूप में तब्दील होता जा रहा है। शनिवार को यहां से फिर 70 पॉजिटिव केस मिले है। जिसमें अकेला पुसबाका से 40 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में शनिवार को  कोरोना के 99 केस पाए गए हैं।

शनिवार को जिले से आये कोरोना के शाम तक के दैनिक रिपोर्ट के अनुसार उसूर ब्लॉक में शनिवार को 70 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से केवल पुसबाका से ही 40 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि गगनपल्ली से 5, बासागुड़ा, लिंगगिरी, आवापल्ली, टेकमेटला व नम्बी से 2-2 तथा छुटवाई, कमलापुर, मुरदण्डा, कोरसागुड़ा, पोलमपल्ली, उसूर, पेद्दागेलूर, लंकापल्ली, चेरामंगी व तर्रेम से 1-1 केस मिले है। वही बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लॉक में 12- 12 एवं भोपालपटनम ब्लॉक में 5 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इस तरह शनिवार को जिले से कुल 99 केस दर्ज की गई हैं।  इनमें से एक 13 का टू्रनॉट व अन्य सभी का एंटीजेन किट से टेस्ट किया गया हैं। ज्ञात हो कि उसूर ब्लाक इन दिनों कोरोना का हॉटस्पॉट के रूप में तब्दील होता जा रहा हैं। यहां सर्वाधिक केस सिलगेर से लगे गांवों से दर्ज किए जा रहे हैं। अब इसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों का उपचार होमआइसोलेशन में किया जा रहा है। 
जो गंभीर लक्षण वाले मरीज हैं।
 उन्हें कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news