रायगढ़

सारंगढ़ नपा चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
09-Jun-2021 6:14 PM
सारंगढ़ नपा चुनाव प्रभारी अकलतरा  विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 9 जून।
इस वर्ष होने वाले नगर पालिका चुनाव में मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पालिका चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का सारंगढ़ आगमन हुआ। जहां पर स्थानीय शिशु मंदिर स्कूल परिसर में नगर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा की गई। 

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में व्याप्त समस्याओं से प्रभारी को अवगत कराया, साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा चुनाव प्रभारी के समक्ष रखा। तत्पश्चात विश्राम गृह में भोजन के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए।
चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने नगर पालिका के वर्तमान पार्षद एवं अध्यक्ष अमित अग्रवाल से बंद कमरे में चर्चा कर वर्तमान परिस्थिति एवं ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की गई, जिसमें पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, अजय गोपाल, सोना यादव, सम्मे लाल कुर्रे, मनोज जायसवाल, गणेश महाजन, अमित तिवारी, उद्धव निराला उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा नगर मण्डल मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नाथ खूंटे, मंडल महामंत्री एस कुमार, आईटी सेल सह संयोजक मयूरेश केसरवानी, अविनाश पूरी, अनुरोध पटेल, राजा गुप्ता, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण लहरे, महामंत्री दिलीप टंडन, संतोष चौहान, अजा मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक कृष्णा कुमार महिलाने, आयुष्मान नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news