बीजापुर

चुनाव प्रभारी पहुंचे भोपालपट्टनम, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
19-Jun-2021 11:37 PM
चुनाव प्रभारी पहुंचे भोपालपट्टनम, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 19 जून।
भोपालपट्टनम में आगामी नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।  प्रदेश संगठन के द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारियों का प्रथम आगमन 18 जून को हुआ। ज्ञात हो कि पिछले बार मात्र 11 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा था। 

 चुनाव प्रभारी लच्छूराम कश्यप पूर्व विधायक चित्रकूट एवं पूर्व बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सह प्रभारी दीपक बाजपेयी पूर्व बस्तर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राजाराम तोड़ेम पूर्व विधायक बीजापुर व संग्राम सिंह राणा जगदलपुर शहर अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जगदलपुर  से  प्रभारियों का दल पी डब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे।
 सर्वप्रथम भोपालपटनम पहुँचे अतिथियों का मण्डल अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात चुनाव प्रभारियों ने संबोधित करते हुए अपनी पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई जोश भरे। 

उन्होंने कहा कि रणनीति बनाकर जनता के पास जाएं और भाजपा के पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल व उपलब्धि को जनता के सामने रखें और वर्तमान कांग्रेस सरकार की ढाई साल की वादाखिलाफी नाकामियों को जनता को बताएं, अभी से ही जनता के बीच जाकर पार्टी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करें। 

कार्यक्रम में भोपालपटनम के  मण्डल अध्यक्ष वेंकटेशवर यालम जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जया चिडेम जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पी संतोष कुमार जिला आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुर्गेश शेट्टी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बिलाल खान व किसान मोर्चा महिला मोर्चा युवा मोर्चा एस टी मोर्चा एस सी मोर्चा पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। यह कार्यक्रम में कोविड-19  के सभी नियमों का पालन करते हुए मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग व सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news