कवर्धा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने ताली थाली बजा निकाली रैली
07-Jul-2021 6:45 PM
बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने ताली थाली बजा निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 7 जुलाई।
पेट्रोल डीजल की अत्यधिक बढ़ती कीमतों को लेकर एवं आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आंदोलन की शुरुआत में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा के नेतृत्व में आज सुबह से ही कांग्रेसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर जुडऩे लगे थे। दोपहर 12 बजे रैली की शक्ल में ताली थाली बजाते हुए कांग्रेसी की जन एनएच में संचालित भारतीय पेट्रोल पंप तक नारा लगाते हुए डेढ़ किलोमीटर पैदल ही पहुंचे वहां पहुंच ग्राहकों को बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के विषय हस्ताक्षर करवा केंद्र सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों से अवगत कराया। 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजमत उल्लाह खान डाकोर चंद्रवंशी नगर पंचायत के अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृतिका कश्यप व उपाध्यक्ष व पार्षद शमशाद बेगम छवि वर्मा अमर वर्मा उमेश चंद्रवंशी अमित अवस्थी ने अपने संबोधन में बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चन्द्रवंशी व प्रभारी थनेश्वर पाटिला के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। 

उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कोरोना काल में सरकार के द्वारा महंगाई पर लगाम ना लगाने के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने बताया कि लगातार पेट्रोल डीजल व गैस के अलावा खाद्य सामग्री के मूल्यों में भी दुगनी तिगुनी वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता को जीवन चलाना दूभर हो रहा है और सरकार महंगाई को कम करने के लिए नीति बनाते नहीं दिख रही है। आम जनता के ऊपर महंगाई का भार बढ़ रहा है, उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए। 

बताया कि जनता के हक की लड़ाई के लिए वे लड़ाई करने दिल्ली तक जाने को तैयार है। कार्यक्रम के विषय में और अधिक जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी दीपक मागरे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्देश अनुसार एवं वन पर्यावरण आवास मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश में महंगाई एवं आसमान छूती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर ब्लॉक स्तरीय आंदोलन की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से की गई है। 

6 जुलाई से आंदोलन 17 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों के अनुसार किया जाना है। आज कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन के पदाधिकारियों में रामचरण साहू, धनराज वर्मा, राजेंद्र साहू, जलील खान, राजू मानिकपुरी, अश्वनी वर्मा, अमित वर्मा, गोरेलाल चंद्रवंशी, त्रिलोकी लहरें, नरेंद्र चंद्रवंशी, नारद वर्मा, परेटन बाई, शोभा, कुमार पटेल, राजेन्द्र चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news