कवर्धा

नपं. में आवास निर्माण की स्वीकृति
12-Jul-2021 5:39 PM
नपं. में आवास निर्माण की स्वीकृति

अध्यक्ष ने दिया मंत्री अकबर को धन्यवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 12 जुलाई।
बोड़ला नगर पंचायत बोड़ला की अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू ने आवास निर्माण के लिए स्वीकृति के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर का धन्यवाद दिया। 
उन्होंने बताया कि मंत्री के सार्थक प्रयास से ही नगर पंचायत क्षेत्र में 311 आवास की स्वीकृति शासन द्वारा प्राप्त हुई है, आने वाले समय में और लंबित आवास की स्वीकृति शीघ्र मिलने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और शेष लंबित आवास के प्रकरणों का निपटारा होगा और सभी बीपीएल परिवार के लोगों को 2022 तक आवास प्रदान किया जाएगा। 

अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री मोहम्मद अकबर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा संजीदा रहते हैं। क्षेत्र के लोगों को कैसे शासन की योजनाओं का लाभ मिले उसके लिये हमेशा कार्य करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में नगर वासियों को पट्टा प्रदान करने के  लिये विशेष कार्य किया, जिससे नगर पंचायत के सभी  रहवासी लोगों को स्थाई पट्टा प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में आवास को लेकर भी मंत्री प्रतिबद्ध हैं और सभी लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। 

सावित्री साहू ने अपने वार्ड वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर उनकी समस्या के निराकरण पर बात किया। वार्ड वासियों ने अध्यक्ष को अपने बीच पाकर  खुश हो गए, अपने वार्ड से संबंधित विषयों पर चर्चा की और वार्ड में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।  

इस दौरान उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए वार्ड की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करने की बात कहते हुए समस्याओं पर नारायण साहू के घर पर महिलाओं से बात की, काफी समय से वार्ड की प्रमुख समस्या रही। नाली निर्माण के पूरा हो जाने की बात कहते हुए। उन्होंने बताया कि मंत्री व विधायक की विशेष अनुशंषा से लोगों की समस्याओं के मद्देनजर नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लोगों से नाली निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा साथ ही लोगों से चर्चा में उन्हें नगर स्वच्छता के विषय में चर्चा करते हुए उनसे सुझाव मांगे।  उन्होंने वार्ड का भ्रमण किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news