रायगढ़

पौधरोपण कर रक्षा करना जरूरी-उत्तरी
22-Jul-2021 6:25 PM
पौधरोपण कर रक्षा करना जरूरी-उत्तरी

 

बालक आश्रम शाला मैदान में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 22 जुलाई।
कोसीर मुख्यालय के ग्राम पंचायत भाठागांव आश्रम शाला मैदान में मित्र परिवार के आयोजन में पौधा रोपण किया गया।  

मित्र परिवार संस्था के प्रमुख रामकुमार अजगल्ले के द्वारा भाठागांव आश्रम शाला में पौधा रोपण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे, जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
 
सारंगढ़ विधायक ने कहा कि पर्यावरण दिन ब दिन प्रदूषित होते जा रहा है। पर्यावरण की स्वच्छता के लिए पौधा रोपण कर रक्षा करना जरूरी है।  जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे ने भी पौधा रोपण पर बल दिया।

सारंगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने मित्र परिवार के प्रमुख को बधाई देते हुए कहा पौधा रोपण हर इंसान को करना चाहिए जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है। इस तरह  गांव के प्रभारी सरपंच  सुमन ने भी सम्बोधित किया।
 
मित्र परिवार के प्रमुख रामकुमार ने बताया कि सारंगढ़ विधायक के हाथों से आज हम पौधा रोपण की शुरुवात कर रहे है और यह लगातार जारी रहेगा। अंत में आश्रम शाला के मैदान में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग विधायक प्रतिनिधि श्याम कुमार पटेल, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ,भाठागांव प्रभारी सरपंच सुमन, एन एस यु आई से गुलशन लहरे, जीतू रात्रे अजय सर, आश्रम शाला परिवार के शिक्षक गण महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news