ताजा खबर

साय दिल्ली जा रहे
24-Jun-2024 4:37 PM
साय दिल्ली जा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून।
सीएम विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली जा रहे हैं। मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा हो सकती है। हल्ला है कि साय की कैबिनेट विस्तार पर भी बात हो सकती है। 

श्री साय अंबिकापुर में सरगुजा राज परिवार की सदस्य श्रीमती इंदिरा सिंह के दशगात्र कार्यक्रम में शरीक हुए। लौटने के बाद रात 9 बजे उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना है। 

श्री साय की श्री मोदी से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी चर्चा संभव है। इसमें  उनकी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। श्री साय मंगलवार की देर रात लौट सकते हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news