ताजा खबर
30 जून तक पाने पर सवा 6 फीसदी छूट भी
रायपुर, 24 जून। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नए वित्त वर्ष के पहले ढाई महीने में राजस्व विभाग के टैक्स संग्रहण की समीक्षा की। आयुक्त ने तत्काल राजस्व वसूली को और तेज करने निर्देशित किया। आयुक्त ने सभी बड़े बकायेदारो को नोटिस जारी कर वसूलने कहा। आयुक्त ने राजस्व वसूली अभियान की मुनादी एवं प्रचार प्रसार कार्य सभी जोनो में करने के निर्देश दिये।
आयुक्त ने 30 जून तक वर्तमान वर्ष का सम्पूर्ण संपत्तिकर अदा करने वालो को संपत्तिकर में 6.25 प्रतिशत की छुट देने कहा।। इसके बाद 1 जुलाई से 30 सितम्बर 24 तक पटाने वालों को 5 प्रतिशत और 1 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक पटाने वालो को संपत्तिकर में 4 प्रतिशत की छुट दी जायेगी। आयुक्त ने पूरे राजस्व अमले को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिदिन प्रति सप्ताह प्रति माह राजस्व वसूली करने कहा । और त्रैमासिक समीक्षा की जाये।
बैठक में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डाॅ. आर.के. डोंगरे, राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे, आईटी विषेषज्ञ रंजीत रंजन,सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे ।