ताजा खबर

नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता नामित किए गए
24-Jun-2024 7:09 PM
नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता नामित किए गए

नयी दिल्ली, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

नड्डा के अलावा उच्च सदन के 11 अन्य सदस्य हैं जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नड्डा को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सदन में विपक्ष की आवाज को समायोजित करेंगे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जे पी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर बधाई। जैसा कि वेंकैया नायडू (पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति) ने कहा था- यदि सदन के नेता समायोजित कर सकते हैं तो विपक्ष सहयोग कर सकता है।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news