ताजा खबर

उप चुनाव से पहले सांसद अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण में 2.33 करोड़ के कार्य शुरू कराए
04-Aug-2024 7:35 PM
उप चुनाव से पहले  सांसद अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण में 2.33 करोड़ के कार्य शुरू कराए

विकास, भाजपा सरकार की प्राथमिकता है:बृजमोहन

रायपुर, 4 अगस्त। आने वाले उप चुनाव से पहले सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 3.22 करोड़  रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।अग्रवाल ने मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड संतोषी नगर में 122.11 लाख रुपए, शहिद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, टिकरापारा में 62 लाख रुपए और महामाया वार्ड में 139.21 लाख रुपए के  स्कूल भवन, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन आदि का भूमिपूजन किया गया है। 

इस अवसर पर उपनेता नगर निगम मनोज वर्मा, पार्षद  चन्द्रपाल धनगर, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, पार्षद  मृत्युंजय दुबे, मंडल अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, राम कृष्ण धीवर समेत पार्टी पदाधिकारी और  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news