सामान्य ज्ञान
जमैका ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है, 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 11 हजार 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण, हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। स्पेनिश अधिशासन के दौरान सेंतियागो और बाद में ब्रिटिश क्राउन उपनिवेश जमैका बन गया। 28 लाख की आबादी के साथ यह देश उत्तरी अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बाद तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। राष्ट्रकुल के सदस्य के रूप में यहां की मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। यहां की राजधानी किंग्सटन है।
22 मार्च सन 1509 ईसवी को जमैका पर स्पेन का अधिकार हुआ। कैरेबियान की में क्यूबा के दक्षिण में स्थित इस द्वीप पर 1494 में विख्यात नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने क़दम रखा और इसके 15 वर्ष पश्चात स्पेन ने इस क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लिया कुछ वर्षों के बाद ब्रिटेन ने इसे अपने अधिकार में ले लिया और 18 वीं शताब्दी तक यह देश ब्रिटेन के अधिकार में रहा। इस दौरान ब्रिटेन ने जमैका के स्थानीय लोगों पर तरह- तरह के अत्याचार किए। सन 1962 ईसवी में यह देश स्वतंत्र हुआ।