सामान्य ज्ञान

श्रावस्ती
23-Mar-2022 11:28 AM
श्रावस्ती

श्रावस्ती पाली शब्द है। यह भारत का एक प्राचीन  शहर था। यह पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तर-मध्य भारत का हिस्सा था। बौद्ध काल (छठी शताब्दी ई पू से छठी सदी) में श्रावस्ती कोसल राज्य की राजधानी था और समृद्ध व्यापारिक केंद्र व अपने धार्मिक संस्थानों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। माना जाता है कि तीन प्रमुख सडक़ों के जंक्शन पर स्थित यह शहर पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी भारत के तीन महान शहरों से जुड़ता हुआ था। श्रावस्ती बुद्ध के जीवन और परवर्ती बौद्ध इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों से जुड़ा हुआ था। इसके सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में जेतवन मठ था जिसे अनाथपिंडक नामक एक धनी साहूकार ने शहर की सीमा के बाहर एक बाग में बनवाया था और भगवान बुद्ध को भेंट में दिया था। राजकरमा और पुरवरमा अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध मठ थे। श्रावस्ती जैन धर्मावलंबियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र था।

बलरामपुर के पश्चिमोत्तर में सहेथ व महेथ नामक दो गांवों के रूप में श्रावस्ती की पहचान की जाती है। आज यह शहर मिट्टी और ईंट से बने विशाल परकोटे से घिरा है। भारत के पुरातत्वीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा यहां खुदाई का कार्य किया गया है। इसी शहर में मिले पूर्व बौद्ध काल के चित्रित धूसल मिट्टी के बर्तनों से सिद्ध होने वाली प्राचीनतम काल से लेकर अंतिम बस्तियों तक के बर्तनों द्वारा, इस नगर में तीन कालों की पहचान की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news