सामान्य ज्ञान

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद
24-Mar-2022 11:55 AM
भारत की सबसे बड़ी मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।  इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। करीब 5 हजार कारीगरों ने वर्ष 1644 में इसका निर्माण शुरू किया और इसे 1658 में पूरा किया।  इसका पुराना नाम था-मस्जिदें जहांनुमा। इसके पूर्वी मुख्य द्वार का प्रयोग शायद बादशाह किया करते थे, जो आमतौर पर बंद रहा करता था।

आज भी मस्जिद के पश्चिम भाग में बनी इबादतगाह में नमाज पढ़ी जाती है ,लेकिन जुमे के रोज या फिर खास -खास मौकों पर  नमाजियों की कतारें दालान तक फैल जाती हैं। मस्जिद के उत्तरी द्वार के पास एक अल्मारी है जिसमें पैगंबर हजरत मोहम्मद के कुछ स्मृति चिन्ह रखे हुए हैं।  जिसमें है- हिरन की खाल पर लिखा हुई कुरान, मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल, उनकी चप्पलें और संगमरमर के एक पत्थर पर बना उनके पांव का निशान।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news