सामान्य ज्ञान

यूनान
25-Mar-2022 10:36 AM
 यूनान

ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्रचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि ।

यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं । इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं । यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है।

25 मार्च सन 1830 ईसवी को यूनान ने उसमानी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यूनान, विश्व की अत्यंत प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का स्वामी देश है। 10 शताब्दी ईसा पूर्व ही इस क्षेत्र में नगर और देश का विचार पाया जाता था। उस समय के महत्वपूर्ण नगरों में एथेन्ज़ और स्पार्टा थे। सन 338 ईसा पूर्व में मेसीडोनिया ने यूनान पर अधिकार कर लिया जिसके एक शताब्दी बाद यह देश रोम शासन के अधीन हो गया। सन 1456 ईसवी में उसमानी शासन ने यूनान को अपने क़ब्ज़े में ले लिया और लगभग चार शताब्दियों तक इस पर राज किया। किंतु सन 1821 ईसवी से रूस, फ्रांस और ब्रिटेन की सहायता से यूनान की जनता ने उसमानी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अंतत: आज के दिन यह देश स्वतंत्र हो गया। स्वतंत्रता प्राप्त कर लेने के बाद भी इस देश में आंतरिक झड़पें होती रहीं। सन 1973 में इस देश में पूरी तरह शांति स्थापित हो सकी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news